फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरेगी पार्टी : धनै

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए कई अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्तराखंड जन एकता पार्टी (उजपा) का दामन थामा है। उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि उजपा के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने बतौर मंत्री रहते हुए क्षेत्र के विकास और रोजगार के क्षेत्र में जो अभूतपूर्व कार्य किए हैं, उससे प्रेरित होकर उजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को उजपा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने सेवानिवृत्त तहसीदार राधाकृष्ण सुयाल, हाईकोर्ट से रिटायर्ड तेग सिंह खरोला, अमनी संघ के अध्यक्ष रहे सुरेंद्र प्रसाद सेमवाल, शिक्षक बिजेंद्र धनोला, डा. कपिल सेमवाल, संजय उनियाल, बालेंद्र राणा, श्याम लाल सैलानी, सौकार सिंह राणा, जयेंद्र रावत और दिलीप घर्ती को उजपा की सदस्यता दिलाई। केंद्रीय उपाध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने कहा कि उनकी पार्टी में विभिन्न दलों के लोग, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और सेवानिवृत्त कार्मिक बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग पांच साल बनाम 15 साल की तुलना कर उजपा में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष रागनी भट्ट, किशन सिंह रावत, राजेश व्यास, प्रताप गुसाईं, प्रवीन रावत, शकुंतला नेगी, रमेश लाल और बलवीर नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें