फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: डाक विभाग की राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में करें प्रतिभाग

Thu, 06 Aug 2026 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। डाक विभाग की ओर से एक अगस्त से 31 अक्तूबर तक ढाई आखर राष्ट्रीय स्तर पर पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक गंगा सिंह राणा ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय एक चिट्ठी धरती मां के नाम : प्रकृति की रक्षा मेरा वादा निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता दो आयु वर्ग 18 तक और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बीच आयोजित की जा रही है। प्रतिभागी हिंदी और अंग्रेजी भाषा में अंतर्देशीय पत्र कार्ड वर्ग पर अधिकतम 500 शब्द और लिफाफा वर्ग ए-4 साइज के कागज पर अधिकतम 1000 शब्द में अपने विचार केवल हस्तलिखित पत्र के माध्यम से व्यक्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को परिमंडलीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार 25 हजार, द्वितीय 10 हजार और तृतीय पुरस्कार पांच हजार रुपये और राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार और तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपये नकद प्रदान किए जाएंगे। प्रतिभागी अपनी हस्तलिखित प्रविष्टियां अंतर्देशीय पत्र और सादे लिफाफे में किसी भी डाकघर या कार्यालय अधीक्षक डाकघर टिहरी मंडल नई टिहरी को भेज सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें