फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बाढ़ नियंत्रण सुरक्षा कार्य शुरू नहीं किए जाने से आक्रोश

Sat, 23 May 2026 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2013 में अगलाड और बेलगरा नदी में बाढ़ आने से बह गई थी पांच दुकानें
विज्ञापन


थत्यूड़ (टिहरी)। थत्यूड़ कस्बे में अगलाड और बेलगरा नदी के किनारों पर आपदा से हुए भूमि कटाव को रोकने के लिए बाढ़ नियंत्रण सुरक्षा कार्य शुरू नहीं किए जाने पर व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र सुरक्षा कार्य शुरू करने की गुहार लगाई है।

वर्ष 2013 में जौनपुर क्षेत्र में भारी बारिश होने से अगलाड और बेलगरा नदियों में बाढ़ आ गई थी। बाढ़ में थत्यूड़ बाजार की पांच दुकानों के साथ नदी तटों से लगी कई गांवों के ग्रामीणों की सैकड़ों नाली कृषि भूमि बह गई। थत्यूड़ व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पंवार, महामंत्री विक्रम चौहान, राकेश सजवाण,दीपक सजवाण,जगत सिंह असवाल, विजय गौड़, कृपाल रावत, आशीष असवाल ने बताया कि बाढ़ के कारण थत्यूड़ बाजार के नदी तट से लगी भूमि का कटाव होने से बाजार के कई स्थानों को खतरा बना है।
विज्ञापन

व्यापारियों और स्थानीय लोगों की मांग पर 12 वर्ष बाद विधायक प्रीतम पंवार के प्रयासों से सुरक्षा कार्य के लिए 3़ 75 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो पाई। गत जनवरी माह में सिंचाई विभाग ने निविदाएं आमंत्रित की लेकिन पांच माह बीतने को हैं, बाढ़ नियंत्रण सुरक्षा का कार्य शुरू नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि अगले माह बरसात का सीजन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र में अधिक बारिश हुई और नदियों में पूर्व के वर्षों की भांति बाढ़ आई तो थत्यूड़ बाजार के साथ कई घरों को खतरा हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी ठेकेदार को बाढ़ नियंत्रण का कार्य दिए जाने से कार्य में देरी की जा रही है।



अगलाड और बेलगरा नदी के किनारों पर होने वाले बाढ़ नियंत्रण सुरक्षा कार्य हेतु टेंडर की प्रकिया पूरी हो गई है। जल्द ही अब कार्य शुरू किया जाना है।

-कमल सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग नरेंद्रनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें