फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजा में शराब की दुकान खोलने का विरोध

Mon, 27 Mar 2017 09:54 PM IST
/ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा (टिहरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में ऋषिकेश हाईवे पर स्थित शराब की दुकान को गजा मार्ग में खोलने की भनक लगते ही स्थानीय महिलाएं सड़क पर उतर गई। उन्होंने कहा कि गजा मार्ग पर किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खोलने दी जाएगी। उन्होंने इस बाबत डीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आबकारी महकमा नगर में हाईवे पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के लिए नई जगह तलाश कर रहा है। इसके तहत विभाग गजा रोड को उपयुक्त पाते हुए वहां दुकान शिफ्ट करने की योजना बना रहा है, लेकिन आसपास लोगों को इसका पता चलते ही लोग विरोध में उतर गए।

पर्यावरणविद् विजय जड़धारी ने आक्रोश जताते हुए कहा कि गजा मार्ग स्वामी रामतीर्थ परिसर, श्रीदेव सुमन विवि सहित कई गांवों के लोगों के आवागमन का एक मात्र पैदल रास्ता है। ऐसे में मार्ग में शराब का ठेका खुलने से शांत माहौल बिगड़ जाएगा।
विज्ञापन


वहीं छात्र-छात्राओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गजा मार्ग पर किसी भी स्थिति में अंग्रेजी शराब की दुकान नहीं खोलने दिया जाएगा। उसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन देकर गजा रोड पर दुकान शिफ्ट नहीं करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि डीएम ने सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। विरोध जताने वालों में पूर्णी देवी, मंगला देवी, भाजपा नेता कीर्ति सिंह बिष्ट, तिलकराम चमोली, परमानंद बिजल्वाण, उषा देवी, सावित्री देवी, विपिन जड़धारी, राहुल कुमार, रमेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें