एक सप्ताह पूर्व बिहार से लापता नाबालिग नगर क्षेत्र में बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को दबोच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान लोगों ने आरोपी के साथ हाथापाई भी की।
बिहार से एक नाबालिग पिछले सप्ताह लापता हो गई थी। नाबालिग के परिजन उसे ढूंढते हुए चंबा पहुंचे। उन्हें पता चला कि आरोपी युवक और लड़की चंबा में रह रहे हैं। दोनों को ढूंढते हुए लड़की के रिश्तेदार कूड़ेदान के निकट धरासू रोड पर पहुंचे, तो उन्हें युवक और लड़की दोनों दिखाई दिए। इतने में लोगों को मामले की खबर लगी, तो उन्होंने आरोपी युवक की धुनाई कर इसकी सूचना पुलिस को दी।
इस मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक मोहम्मद इकबाल निवासी बिहार और लड़की के परिजनों को थाने ले आई। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामला बिहार का है और वहां लड़की के परिजनों ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। ऐसे में मामले की जांच करने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।