फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के आगे का हाल देखने पहुंचे अफसर

Wed, 23 Nov 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
meeting - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 भारत सरकार की संयुक्त सचिव संयुक्ता ने क्षेत्र में विभिन्न बैंकों का दौरा किया और बैंक अधिकारियों से नोटबंदी के बाद पैदा हुई स्थिति की जानकारी ली। केंद्रीय संयुक्त सचिव ने टिहरी जिले के नरेंद्रनगर, फकोट, चंबा, नई टिहरी और बौराड़ी में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक आदि बैंकों का निरीक्षण किया। बैंकों में कैश, एटीएम का काम और करेंसी की स्थिति जानी।
विज्ञापन


इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा नोट बंदी के बाद दिए गए आदेशों के पालन संबंधी जानकारियां शाखा प्रबंधकों से ली। उन्होंने बैंकों की लाइनों में लगे उपभोक्ताओं से भी दिक्कतों के संबंध में पूछताछ की। लोगों ने बताया कि बैंक से दो हजार के नोट दिए जा रहे हैं, जिससे बाजार में खरीददारी में तरह-तरह की मुश्किलें आ रही हैं।

संयुक्त सचिव ने उपभोक्ताओं की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए छोटी करेंसी देने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाईं, एसडीएम नरेंद्रनगर लक्ष्मीराज चौहान, एसडीएम टिहरी चतर सिंह चौहान, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक आनंद प्रकाश, एसबीआई ब्रांच मैनेजर कुणाल कुंडल, पीएनबी शाखा प्रबंधक रमेश सिंह वोरा, सहायक निबंधक सुरेश पाल, आदि मौजूद थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें