नई टिहरी में पत्रकार वार्ता करते आप के प्रदेश प्रवक्ता औतार सिंह राणा।
- फोटो : NEW TEHRI
आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार पर फर्जी शिक्षकों के मामले लंबे समय तक लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के स्वत संज्ञान लेने के बाद भी त्वरित कार्रवाई नहीं होना शिक्षा की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है। पार्टी ने कहा कि इससे उन शिक्षकों का मनोबल प्रभावित होगा, जो इमानदारी से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
पत्रकार वार्ता में आप के प्रदेश प्रवक्ता औतार सिंह राणा ने कहा कि जीरो टॉलरेंस पर चलने का दावा करने वाली भाजपा सरकार दुराचार और भ्रष्टाचार में फंसे अपने विधायकों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे को बचाने का गठजोड़ कर रखा है। इस मौके पर नित्यनंद डोभाल और दिग्विजय सिंह राणा आदि मौजूद थे। संवाद