फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में व्यापार मंडल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही भिलंगना ब्लाक मुख्यालय में तीन दिवसीय वसंत कौथिग महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कौथिग में जनकवियों अपनी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

वसंत कौथिग महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भीमलाल आर्य ने कहा कि व्यापार मंडल का यह सराहनीय कदम है। विशिष्ठ अतिथि पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला ने कहा कि इस महोत्सव को भविष्य में भव्य रूप दिया जाएगा। उसके बाद जन कवि बेलीराम कंसवाल ने पहाड़ों के गांवों से हो रहे पलायन पर देरादून मा रातिकाली, घुगुति न नींद बिजाली, कौउ का दगड़ा देखी तओ जनी हुए काली, मनोज रमोला ने ह्यूंद कु जाडु पैटण बैठि डांडियूं मा घाम हसन बैठि की, प्रस्तुति दी। व्यापार मंडल अध्यक्ष डा. नरेंद्र डंगवाल ने कहा कि व्यापार मंडल की ओर से पहली बार आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव को कम समय के कारण बड़ा रूप नहीं दे पाए हैं। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री अब्दुल अतीक, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कंडारी और करम सिंह तोपवाल ने नव निर्वाचित व्यापार मंडल पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। महोत्सव में अजमेर सिंह ने कई जादुई करतब दिखाए। ढोल वादकों ने भी ढोल-दमाऊं, रणसिंग और मशकबीन की प्रस्तुति दी। इस मौके पर शूरवीर रावत, यशपाल सिंह, सरिता कंसवाल, कृष्णा गैरोला, सुंदर सिंह, चतर सिंह, गोविंद, विमला देवी, ओम प्रकाश, लक्ष्मी प्रसाद, कैलाश बडोनी, विनोद लाल, सत्ये सिंह, रघुवीर सिंह और मुरारी लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें