नई टिहरी में राहुल गांधी का पुतला फूंकते भाजयुमो कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala.
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बादशाहीथौल चौराहे में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेड़कर का पुतला फूंका। उन्होंने गढ़वाल केंद्रीय विद्यालय पर छात्रों की अनदेखी का आरोप लगाया।
रविवार को एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सौरभ तड़ियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर कहा कि केंद्र सरकार ने विवि में सीबीसीएस सिस्टम लागू कर दिया है, लेकिन इसकी जानकारी विवि प्रशासन एवं शिक्षकों को न होने से छात्रों के सामने असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विवि के तीनों परिसरों में शिक्षक- शिक्षिकाएं अधिकांश समय कक्षाओं से गायब रहती है, जिसके चलते छात्रों का पठन - पाठन प्रभावित हो रहा है।
कहा कि विवि को शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि वर्षों से जमे शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं हो रहा है। ऐसे में वह अपनी मनमर्जी से परिसरों का संचालित कर रहे हैं। इस मौके पर पवनेश कुमार, अंकित बहुगुणा, सुनील लेखवार, सुमन बड़ोनी, वीरपाल, लक्ष्मी जुगरान, पवनेश भट्ट, गौरी शंकर, जयपाल, मनीष रावत, सचिन कुमार, अजय, अभिषेक, निवेश, राकेश, नवीन आदि मौजूद थे।