फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग दुर्घटना में दो जवान सहित सात घायल

Sat, 08 Oct 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
accident - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तरकाशी से नरेंद्रनगर जा रहा सेना का ट्रक कंडी बैंड पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे दो जवान घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, पौड़ी में चपलोड़ी के समीप एक बारातियों से भरी मैक्स खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। वहीं कर्णप्रयाग में एक ट्रक गिरने से चालक घायल हो गया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह सात बजे सेना के वाहनों का काफिला कंडीसौड़ से गुजर रहा था कि इस दौरान एक वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर रहा था, इसी बीच चालक जवान विनोद कुमार और सतीश कुमार ने छलांग लगा दी। जिससे विनोद कुमार के सिर और आंख पर ज्यादा चोट आई है, जबकि दूसरे जवान सतीश कुमार को भी हल्की चोटें आई हैं। साथ में चल रहे सेना के जवानों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। नायब तहसीलदार सुंदरलाल लेखवार और राजस्व उप निरीक्षक उपेंद्र बहुगुणा भी मौके पर पहुंचे।

पौड़ी। बारातियों से भरी मैक्स के चपलोड़ी के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पैठाणी में विवाह समारोह में शामिल होकर बाराती घरों के लिए निकले।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे चपलोड़ी के समीप मैक्स अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सन्यों निवासी कुलदीप सिंह, मंडखोली निवासी आरती, बीना, दीपक, संपुर निवासी दीपक, किवर्स निवासी रचना को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि मैक्स में चालक समेत कुल 11 लोग सवार थे।

कर्णप्रयाग। शुक्रवार देर रात को बदरीनाथ हाईवे पर संभागीय परिवहन कार्यालय के समीप एक ट्रक खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार चालक भगत सिंह (45) पुत्र रणजीत सिंह घायल हो गया। घायल को सीएचसी लाया गया। सीएचसी के डा. मनोज मिश्रा ने बताया कि घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें