नैनबाग/थत्यूड़। राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग, राजकीय इंटर कॉलेज कैंपटी व राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज थत्यूड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय एनएसएस शिविर का प्रधानाचार्यों और अभिभावक संघ के अध्यक्षों ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
नैनबाग इंटर कॉलेज का सात दिवसीय एनएसएस शिविर भूटगांव के द्वारिकापुरी में शुरू हुआ। प्रधानाचार्य डॉ़ चंद्रशेखर नौटियाल, कार्यक्रम अधिकारी शकुलवीर सिंह रावत ने बताया कि सात दिवसीय शिविर में स्वच्छता, पर्यावरण आदि विषयों जन जागरूकता कार्यक्रम होंगे। राइंका कैंपटी का शिविर सिया गांव में संचालित होगा। प्रधानाचार्य पीपी पुरोहित, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी वीरबल सिंह राणा ने बताया छात्र-छात्राएं ग्रामीणों को साफ-सफाई, साइबर ठगी, स्वास्थ्य सहित अन्य मुद्दों को लेकर जागरूक करेंगे।
राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज थत्यूड़ का सात दिवसीय एनएसएस शिविर राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुरू हुआ। प्रधानाचार्य रमेश देवराड़ी और कार्यक्रम अधिकारी ख्याली राम डिमरी ने बताया कि शिविर के दौरान छात्र-छात्राएं मजेपुर और मैड गांव की रास्तों की सफाई, स्वच्छता,योग, पौध रोपण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर गांव में जागरूकता अभियान चलाएंगे। इस मौके पर रामवती भट्ट, मदनमोहन सेमवाल, अमरनाथ नैथाणी, धीरेंद्र पंवार, दिनेश कैंतुरा, कैलाश रावत, विपिन सकलानी,रश्मि अग्रवाल, शोभा आदि मौजूद थे। संवाद