फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: अब महीने के हर दूसरे शनिवार को होंगे बेलेश्वर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड

Sat, 10 Aug 2024 05:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। रुद्रप्रयाग के डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर अस्पताल पहुंचकर भिलंगना ब्लॉक के 120 लोगों का अल्ट्रासाउंड किया। डॉ. गहरवार अब महीने के हर दूसरे शनिवार को बेलेश्वर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने आएंगे। सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर अस्पताल में पिछले एक साल से रेडियोलाॅजिस्ट का पद रिक्त चल रहा है। भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र में अन्य सरकारी और निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने के कारण वहां से लोगों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए 80 किमी दूर जिला मुख्यालय बौराड़ी अस्पताल का रुख करना पड़ता है।
रुद्रप्रयाग के डीएम रेडियोलाजिस्ट हैं। वे रविवार को अवकाश के दिन बेलेश्वर अस्पताल आकर अल्ट्रासाउंड करते थे। अब वे महीने के हर दूसरे शनिवार को अस्पताल में आकर अल्ट्रासाउंड करेंगे। आज उन्होेंने अस्पताल परिसर में 120 लोगों का अल्ट्रासाउंड किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें