मेहंदी और शादी समारोह में कॉकटेल पार्टी नहीं करने पर सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहुगुणा ने पाटा गांव की बबीता और चोपड़ियाल गांव की पूजा के विवाह में महिला मंगल दल के माध्यम से बारातियों को एक समय की पिठाई लगाकर सम्मानित किया। इस मौके पर आसपास के गांवों के लोगों ने भी कॉकटेल पार्टी का विरोध करने का निर्णय लिया।
शुक्रवार को आयोजित विवाह समारोह में चोपड़ियाल गांव की रजनी ने कहा कहा कि शराब की परंपरा से पहाड़ की संस्कृति पतन की ओर जा रही है। राड्स संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी सुशील बहुगुणा का समाज में नशावृत्ति को खत्म करने का भगीरथ प्रयास सराहनीय है। पाटा की यशोदा देवी ने कहा की बहुगुणा ने बारातियों को पिठाई लगाकर महिला सशक्तीकरण की दिशा में सहयोग किया है।
समारोह में शामिल हुए धनोल्टी के विधायक महावीर रांगड़ ने कहा कि टिहरी विधानसभा में बहुगुणा की ओर से शुरू की गई यह मुहिम सफल हो रही है। समारोह के मौके पर ग्राम प्रधान वीणा देवी, तिलकराम चमोली, रजनी देवी, बसंती, संगीता, अनीता, रीना, सरोजनी, कौशल्या, सीमा, लक्ष्मी, उर्मिला, पुष्पा, सुषमा, सुनीता, पुष्पा, मंजू, जोंतरी, कमला, कमलेश्वरी, गोपाल चमोली, कुशलानंद भट्ट, संजय नेगी, मनोज नकोटी आदि मौजूद थे।