नवसृजित लंबगांव के पहले थानाध्यक्ष जय प्रकाश कोहली ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और अवैध अतिक्रमण को लेकर उन्होंने व्यापार मंडल, जन प्रतिनिधियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि लंबगांव बाजार में जाम की समस्या को देखते हुए सुबह 9 से शाम 5 बजे तक माल वाहक ट्रक खडे़ नहीं होंगे। फेरी लगाने वाले और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए बृहस्पतिवार से अभियान शुरू किया जाएगा।
बुधवार को थानाध्यक्ष कोहली ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद लंबगांव, प्रतापनगर, लंबगांव-स्याूस-भैगा, लंबगांव-पीपलडाली मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान दो जीप-टैक्सियों का चालान किया गया। बैठक में व्यापार सभा के देवी सिंह पंवार, महावीर थलवाल, रमेश थलवाल, सुरेश रावत, त्रिलोक रावत, शूरवीर सिंह बिष्ट व उत्तम सिंह आदि उपस्थित थे।