थौलधार ब्लॉक के ग्राम डांडाचली में जंगल से घास लेकर घर लौट रही दो महिलाआें पर भालू ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों को मसूरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
गांव के गुलाब सिंह राणा और पीतांबर दत्त ने बताया कि मंगलवार शाम छह बजे जुमला देवी (62) और जुपला देवी (45) जंगल से घास लेकर घर लौट रही थी कि गांव से थोड़ी दूर झाड़ियों में छिपे भालू ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। महिलाआें के शोर मचाने पर ग्रामीणाें के वहां पहुंचने पर भालू भाग गया।
घायलाें को कंडी के सहारे मौरयाणा सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। वहां से उन्हें मसूरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो