डा. भीमराव आंबेडकर के 64वें महापरिनिर्वाण की पूर्व संध्या पर यहां एससी, एसटी, फेडरेशन, टीचर्स, बामसेफ, छात्रावास समिति और संवाद ग्रुप की पहल पर भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर के जीवन और योगदान पर दो दिवसीय गोष्ठी शुरू हुई। गोष्ठी में वक्ताओं ने डा. आंबेडकर के संघर्ष और राष्ट्र में दिए गए पर विचारों पर चर्चा की।
एससी, एसटी छात्रावास ढुंगीधार में छात्रावास समिति के उपाध्यक्ष खुशी लाल की अध्यक्षता में दो दिवसीय गोष्ठी शुरू हुई। पहले दिन गोष्ठी का जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता जबर सिंह ने ऑलवेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माण से प्रभावित एससी परिवारों को मुआवजा देने में हो रही देरी पर सवाल उठाए। चंबा के एबीईओ अनिनाथ ने कहा कि बिना सरकार और सरकारी योजना के लाभ लिए कमजोर वर्गों का विकास संभव नहीं है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारी लाल खंडवाल ने शोषित वर्गों को संविधान में दिए गए अधिकारों को धरातल पर उतारने पर जोर दिया। इस मौके पर सरंक्षक राम लाल मेहरा, एससी, एसटी फैडरेशन के महासचिव भीम लाल मेहरा, विक्रम बरवाण, एसडी आर्य, रोशन शाह, सुरेश शाह, हीरा लाल मेहरा, पन्ना लाल सोनी, रविंद्र किशोर, राजेश कुमार, प्रकाश मोहन, रमेश राज, राकेश कुमार, लक्ष्मी सिंह, मीना आदि मौजूद थे।