फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: संसाधनों और देखरेख के अभाव में दम तोड़ रहा नेहरू पुस्तकालय

Wed, 21 Feb 2024 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुस्तकालय को हाईटेक बनाकर सभी किताबों को ऑनलाइन करने की मांग
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। नेहरू पुस्तकालय संसाधनों और देखरेख के अभाव में दम तोड़ रहा है। 60 के दशक में यहां नेहरू पुस्तकालय की स्थापना की गई थी। पुस्तकालय में सैकड़ों दुर्लभ दस्तावेजों और किताबों का संग्रहण है, जो बंद अलमारियों में कैद होकर रह गए हैं। पुस्तकालय की बदहाली पर स्थानीय लोगों ने चिंता जताते हुए इसे हाईटेक बनाकर पुस्तकों को ऑनलाइन करने की मांग की है।
साहित्य और इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों के लिए नेहरू पुस्तकालय में कई महत्वपूर्ण पुस्तकें उपलब्ध है। 60 के दशक में तत्कालीन प्रशासक की ओर से नगर पालिका के भवन में पुस्तकालय की स्थापना की गई थी। पुस्तकालय में पहले काफी हलचल रहती थी, लेकिन अब यहां किताबाें को पढ़ने के लिए गिनती के चार-पांच लोग ही आते हैं, जिससे लोगों की ओर से इस तरफ ध्यान न देना है। वर्तमान में पुस्तकालय पालिका सभागार के पीछे ऐसे स्थान पर है जहां पर कोई भी व्यक्ति सरलता से नहीं जा सकता है। अब वहां समाचार पत्र और पत्रिकाएं भी नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहते हैं।
विज्ञापन

सेवानिवृत प्रधानाचार्य ऋतुराज सिंह नेगी, यशपाल सिंह राणा, सुंदर सिंह रावत, प्रकाशकांत ध्यानी, गोविंद सिंह चौहान, मदनलाल चमोली, मंगल सिंह गुसाईं ने नेहरू पुस्तकालय की दुर्दशा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए तहसील और पालिका प्रशासन से उचित स्थान पर पुस्तकालय का संचालन करने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में नगर पालिका के वर्तमान में कई भवन निर्माणाधीन है। वैकल्पिक तौर पर वर्तमान स्थान पर नेहरू पुस्तकालय का संचालन किया जा रहा है। नया भवन निर्माण पूरा होने के बाद नेहरू पुस्तकालय को फिर से उसी स्थान पर व्यवस्थित कर संचालन शुरू किया जाएगा।
-प्रीतम सिंह नेगी, ईओ नगर पालिका नरेंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें