फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: त्यूणी-मलेथा हाईवे के डबल लेन बनने की जगी उम्मीद

Tue, 20 Feb 2024 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाटाखाट से मलेथा तक सड़क का होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन

नई टिहरी। देहरादून और टिहरी जिले की सीमा को जोड़ने वाले त्यूणी-मलेथा हाईवे 707 के डबल लेन बनने की उम्मीद जग गई है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बाटाखाट से मलेथा तक सड़क का चौड़ीकरण कर डबल लेन बनाने की सहमति प्रदान कर दी है। त्यूणी-मलेथा हाईवे का चौड़ीकरण होने से मसूरी, धनोल्टी, टिहरी आने वाले पर्यटकों के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।
त्यूणी-मलेथा हाईवे 707 के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सड़क चौड़ीकरण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि देहरादून प्रांरभिक सर्वे भी कर चुका है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बाटाखाट से मलेथा तक चौड़ीकरण की सहमति प्रदान कर दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि देहरादून के ईई दीपक गुप्ता की ओर से 19 फरवरी को जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे चौड़ीकरण से प्रभावित होने वाले सुआखोली, धनोल्टी, चंबा, नंदगांव, गडोलिया, पौखाल क्षेत्र के काश्तकारों, भवन स्वामियों और दुकानदारों की जन सुनवाई करने के लिए आज (बुधवार) को नई टिहरी कलेक्ट्रेट सभागार में टिहरी सांसद, टिहरी और धनोल्टी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों की बैठक होगी। जन सुनवाई के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि देहरादून की ओर से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार को रिपोर्ट तैयार कर प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें