थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के जामटी में बजरंग दल क्रीड़ा समिति जामटी भवान की पहल पर क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ। पहले दिन का उद्घाटन मैच थत्यूड़ क्लब और नौघर के मध्य खेला गया।
थत्यूड़ क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। थत्यूड़ क्लब की टीम 68 रन पर आउट हो गई। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए नौघर की टीम ने आठ विकेट खोकर मैच जीता। इससे पहले ब्लॉक प्रमुख सीता रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष पृथ्वी रावत ने क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
बजरंग दल क्रीड़ा समिति जामटी के संजय सिंह रावत ने बताया कि युवाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर राकेश सेमवाल, नवीन सेमवाल, थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष हरभजन सिंह पंवार, उज्जैन सिंह रावत, खुशाल सिंह चौहान, भरत सिंह भंडारी उपस्थित रहे। संवाद