फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: महिलाओं की आजीविका को मजबूती देगा मशरूम उत्पादन

Tue, 18 Feb 2025 04:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। द हंस फाउंडेशन की ओर से हिमकॉन संस्था के सहयोग से भदूरा पट्टी के क्यारी गांव में मशरूम प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ग्रामीण महिलाओं को मशरूम उत्पादन की विधियां सिखाई गईं, जिससे वे अपनी आजीविका को सशक्त बना सकें।
विज्ञापन

कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक हिमकॉन संस्था के विशेषज्ञ राकेश बहुगुणा ने प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन के गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मशरूम उत्पादन के लिए अधिक पूंजी की आवश्यकता नहीं होती। महिलाएं घर पर ही आसानी से इसे उगा सकती है। उन्होंने प्रतिभागियों को बीज चयन, नमी, तापमान नियंत्रण और कटाई के बाद विपणन की जानकारी दी। मशरूम का उत्पादन करने के बाद इसे स्थानीय बाजारों में बेचा जा सकता है। इस मौके पर ओम प्रकाश, हिमला, हंस फाउंडेशन के ब्लॉक समन्वयक मुकेश कुमार, महावीर रांगड़, बेताल सिंह, दिनेश सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें