फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नुक्कड़ नाटक से किया मतदान के लिए प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के पोनी गांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए क्षेत्र के लोगों को प्रेरित किया गया। जिला सूचना विभाग की पर स्वीप के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रयास कला संगम समिति से जुड़े कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा, निर्वाचक सहभागिता के तहत कम मतदान प्रतिशत वाले ग्रामों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं। इस दौरान दल नायक संदीप कुमार ने एक जनवरी को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हो रहे युवाओं को अपने नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज करवाने के लिए प्रेरित किया। वोटर हेल्पलाइन एप, निर्वाचन टोल फ्री नंबर 1950 की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें