फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मोहित कुछ मिनटों में बना देते हैं किसी का भी सुंदर चित्र

Sun, 26 Oct 2025 05:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
10वीं में पढ़ने वाले मोहित को बचपन से ही है चित्रकारी का शौक
विज्ञापन


चंबा (टिहरी)। आर्ट और पेंटिंग सीखने के लिए लोग महंगे कोर्स कर करते हैं लेकिन जिसके हाथों में कलाकारी का हुनर हो तो उसे आगे बढ़ने से कोई रोक भी नहीं सकता है।
चंबा ब्लॉक के रानीचौरी में 10वीं में पढ़ने वाले छात्र मोहित ममगाईं (16) को पेंटिंग बनाने का शौक है। वह किसी भी तस्वीर को कुछ मिनटों में तैयार कर देते हैं। मोहित की पेंटिंग देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। मोहित के पिता सुकेश ममगाईं जिला अस्पताल बौराड़ी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि मोहित को बचपन से चित्रकारी का शौक है। बचपन में वह पेंसिल और रबर की मद्द से सुंदर तस्वीरें बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरे-धीरे मोहित रंगों की मद्द से सुंदर चित्र बनाने लगे हैं। उनके साथ पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं उनके चित्रों को देखकर हैरान रह जाते हैं। वह अब तक कई चित्र बना चुके हैं जिसमें भगवान श्रीकृष्ण, हनुमान, सूर्यदेव, स्वामी रामतीर्थ सहित कई महापुरुषों के सुंदर चित्र बनाएं हैं। वह पढ़ाई में हमेशा अपनी कक्षा में अव्वल आते हैं। मोहित ने बताया कि उनका सपना बड़ा होकर एक अच्छे चित्रकार बनने का है।
जारी-मुनेंद्र नेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें