फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जनगणना के लिए गांव-गांव रवाना हुई मोबाइल वैन

Wed, 18 Nov 2026 06:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई टिहरी। आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की शंकाएं दूर करने और जनगणना-2027 में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान शुरू किया है।
बुधवार को डीएम नितिका खंडेलवाल ने ईवीएम के प्रति जागरूकता के लिए दो और जनगणना के लिए एक मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को मतदान और जनगणना के महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की जानकारी देंगी। वैन के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कार्यप्रणाली, संचालन और मतदान की प्रक्रिया समझाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम नितिका ने कहा कि दोनों वैन जिले के सभी मतदान केंद्रों और बूथों को कवर करेंगी। जनगणना को लेकर रवाना की गई तीसरी मोबाइल वैन नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को स्वगणना की प्रक्रिया की जानकारी देगी। डीएम ने बताया कि नागरिक निर्धारित समयावधि में मोबाइल एप के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इस मौके पर एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी चंदन शाह, मास्टर प्रशिक्षक पंकज सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केशव गैरोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें