फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सत्यमेव जयते से जुड़े छात्रों ने अभाविप का पुतला फूंका

Wed, 18 Nov 2026 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना के विरोध में सत्यमेव जयते संगठन से जुड़े छात्रों ने राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी में प्रदर्शन कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पुतला फूंका। छात्रों ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सत्यमेव जयते संगठन से जुड़े छात्र नेता दिव्यांशु रावत के नेतृत्व में छात्रों ने दुराचारियों और अभाविप संगठन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि अभाविप से जुड़े कई आरोपितों ने नाबालिग के साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने शासन-प्रशासन घटना की निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपितों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। सरकार से पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय देने की मांग की है। इस मौके पर रितुराज नेगी, खुशबू, सुजल रतूड़ी, अजय, दिलीप प्रसाद, राधिका पंवार, राघव बहुगुणा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें