मानदेय भुगतान करने, यात्रा भत्ता देने सहित पांच सूत्री मांग को लेकर मनरेगा ग्राम रोजगार सेवकों ने कार्यबहिष्कार कर ब्लाक मुख्यालयों पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है।
ब्लाक कार्यालयों में आयोजित धरने के दौरान आंदोलनरत मनरेगा कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सात माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण उन्हें भारी आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। बावजूद उन्हें मानदेय नहीं दिया जा रहा है। जिलेभर में कार्यबहिष्कार आंदोलन कर रहे ग्राम रोजगार सेवकों ने कहा कि जल्द ही मानदेय भुगतान सहित पांच सूत्री मांगों का निराकरण नहीं किया जाता है, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। कंडीसौड़ में धरना देने वालों में संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, ब्लाक अध्यक्ष उत्तम सिंह भंडारी, पूजा जुयाल, योगेश राणा, नरेंद्र भंडारी, कुलदीप रावत, हीरालाल भट्ट, ओम प्रकाश और अमिचंद पडियार शामिल रहे। चंबा में अध्यक्ष महेश नेगी, विजय रमोला, कृष्ण कुमार, नरेश, ववेंद्र, भूपेंद्र किशन, जोगेंद्र, दिनेश, प्रतापनगर ब्लाक में अध्यक्ष बालम थलवाल,सौकार चंद, भीम सिंह, विजय रावत, दीपक धरने पर बैठे रहे। संवाद