फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता विवाहिता दिल्ली से मिली

Fri, 18 Mar 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम खर्की से लापता हुई विवाहिता सात दिन बाद दिल्ली से पुलिस को मिली। महिला के प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़े रहने से पुलिस ने विवाहिता को उसके पिता को सौंपने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि 11 मार्च को आगराखाल चौकी में एक विवाहिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगाने पर उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली।

पुलिस वहां पहुंची तो महिला अपने प्रेमी आलम सिंह भंडारी निवासी खर्की के साथ थी। जिसे पुलिस शुक्रवार को थाने लाई। पूछताछ में महिला ने स्वेच्छा से प्रेमी के साथ दिल्ली जाने की बात कहते हुए पति के साथ ससुराल जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


जिससे पुलिस ने महिला को उसके पिता को सौंप दिया। बताया गया कि महिला की छह साल पहले शादी हुई थी। उसका पांच साल का एक बेटा भी है। उसका पति होटल में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें