फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता महिला हिमाचल में मिली

Tue, 10 Nov 2015 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गजा तहसील में चाका पटवारी चौकी क्षेत्र के ग्राम जखोली से गायब एक महिला को पुलिस ने एक माह बाद हिमाचल प्रदेश से ढूंढ निकाला।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि आठ अक्तूबर को जखोली गांव निवासी दीपक बिजल्वाण ने पटवारी चौकी में दी तहरीर में बताया था कि उनकी पत्नी बिना बताए घर से गायब हो गई है। काफी दिनों बाद भी महिला का पता नहीं चलने पर मामला नरेंद्रनगर थाना पुलिस को हस्तांतरित किया गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला को रामपुर जेठान सिरमौर हिमाचल प्रदेश से ढूंढ लिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला को अपनाने से उसके पति और ससुरालियों ने इनकार कर दिया, जिससे उसे उसकी मां मंजू देवी को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें