फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवि और जीजीआईसी ने मारी बाजी

Sun, 08 Nov 2015 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला खेल विभाग की ओर से राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित अंडर 16 वर्षीय वालीबॉल बालक-बालिका प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में केंद्रीय विद्यालय ने जीआईसी रानीचौरी और बालिका वर्ग में जीजीआईसी-ए ने जीजीआईसी बौराड़ी-बी को हराकर विजेता बना।
विज्ञापन


जिलास्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता के समापन पर बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल में रानीचौरी ने मोलधार को, नई टिहरी स्पोर्ट्स क्लब ने बद्रर्स क्लब नई टिहरी को, केंद्रीय विद्यालय ने बौराडी क्लब को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल मैच में रानीचौरी ने जीआईसी बौराड़ी को, केंद्रीय विद्यालय ने टिहरी क्लब को हराया। फाइनल मैच में केंद्रीय विद्यालय ने रानीचौरी को हराया। बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में जीजीआईसी बौराड़ी ए ने नरेंद्रनगर को और जीजीआईसी बौराड़ी बी ने जीआईसी पांगरखाल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


फाइनल में जीजीआईसी बौराड़ी ए ने जीजीआईसी बौराड़ी बी को हराया। मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। खेल विभाग के कैंप कार्यालय के लिए पालिका दो कक्ष जल्द ही उपलब्ध करवाएगी। विशिष्ट अतिथि विक्रम सिंह कठैत ने कहा कि खेल कार्यालय नरेंद्रनगर में होने से जिले के खेल प्रतिभागियों को विभिन्न खेलों में हिस्सा लेने का मौका नहीं मिल पा रहा है।

इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील डोभाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी एचएस खत्री, निर्णायक कमल नयन रतूड़ी, बीएस धनोला, त्रिलोक राणा, मेहरबान कैंतुरा, उमा खंडूड़ी, मुकेश उनियाल, रविंद्र राणा, मनोहर लाल कुड़ियाल, यजुवेंद्र चौहान, माधुरी, जयंती नेगी, प्रियंका पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें