फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश में पुलिस को चकमा देकर मुंबई से घनसाली पहुंचे प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी के बीच मुंबई से आए प्रवासी ऋषिकेश में पुलिस को चकमा देकर घनसाली पहुंच गए। यहां बैरियर पर पूछताछ के दौरान उनका झूठ पकड़ में आ गया। पुलिस ने कार चालक सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें घनसाली होटल में क्वारंटीन कर दिया। जबकि मां और बेटी भी उनके साथ ही क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे बैरियर पर चेकिंग के दौरान कार सवार लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया। संदेह होने पर जब कड़ाई से पूछा तो उन्होंने बताया कि मुंबई से लौट रहे हैं। ऋषिकेश में उन्होंने हरिद्वार से आने की बात कही थी। उन्होंने वाहन चालक को सहारनपुर बुलाया जा जिस पर चालक ने भी ऑनलाइन पास बना दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार में मुंबई से आ रहे किरेथ केमर निवासी व्यक्ति के साथ उनकी पत्नी और बच्ची के अलावा एक अन्य भी सवार था। उन्होंने बताया कि मां-बेटी को छोड़कर तीनों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि वाहन सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें