फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी जिले में कोरोना का पंजा कसा, 30 और संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी जिले में कोरोना का पंजा और कस गया है। बृहस्पतिवार को 30 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 253 तक पहुंच गई है। सभी नए संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर राजकीय नर्सिंग कॉलेज, सुरसिंगधार में आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मीनू रावत ने बताया जिनमें संक्रमण की पुष्टि हुई है, इनमें से 29 लोग मुंबई और एक व्यक्ति आंध्र प्रदेश से बीती 24 मई को जिले की सीमा में पहुंचे थे। स्क्रीनिंग करने और सैंपल लेने के बाद उन्हें मुनिकीरेती में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था।
इनमें प्रतापनगर ब्लॉक के 14, जाखणीधार के छह, भिलंगना के पांच, नरेंद्रनगर और थौलधार के दो-दो और देवप्रयाग ब्लॉक का एक व्यक्ति शामिल है।
सबसे ज्यादा पॉजिटिव भिलंगना ब्लॉक के
टिहरी। जिले में सर्वाधिक 140 कोरोना पॉजिटिव भिलंगना ब्लॉक के हैं। इसके अलावा जाखणीधार में 28, प्रतापनगर में 24, थौलधार में 21, नरेंद्रनगर में 11, देवप्रयाग में 10, चंबा और जौनपुर में सात-सात, जबकि कीर्तिनगर ब्लॉक में पांच कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके है।
विज्ञापन

72 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए
टिहरी। जिले के नौ ब्लॉक से बृहस्पतिवार को 72 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए। अब तक कुल 2865 लोगों की सैंपलिंग की गई है, जिनमें से 2073 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। टिहरी में बृहस्पतिवार को 51 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें