फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाम की मानसी और नई टिहरी की दिव्यांशी रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिरों की दो दिवसीय संकुलस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। 100 मीटर दौड़ में सरस्वती विद्या मंदिर, छाम की मानसी खंडूरी और 200 मीटर में नई टिहरी की दिव्यांशी प्रथम रहीं।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर में संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का पुलिस क्षेत्राधिकारी डीएस तोमर ने शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतिभागियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि खेल में जीतना, हारना महत्वपूर्ण नहीं है। बल्कि प्रतिभाग करना सबसे जरूरी है। आरएसएस के विभाग प्रमुख पुष्प राज ने कहा कि शारीरिक शिक्षा भी छात्रों के जीवन में जरूरी होती है। संकुल प्रमुख इंद्रपाल सिंह परमार ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट किया।
प्रतियोगिता के 100 में छाम की मानसी खूंडरी पहले, ईशिका चौहान दूसरे, सृष्टी तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में नई टिहरी की दिव्यांशी ने प्रथम, छाम की मानसी खंडूरी ने द्वितीय, चंबा की आर्ची ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में जिलेभर के 15 विद्या मंदिरों की टीमेें शिरकत कर रही हैं। इस मौके पर 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के जिला उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल, जाखणीधार के निवर्तमान प्रमुख मस्ता नेगी, प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल, थानाध्यक्ष चंदन सिंह चौहान, दिनेश बहुगुणा, केशवनांद मैठाणी, पूरण सिंह सरांसी, यशोदा भारद्वाज, खुशीराम रतूड़ी, रमेश बेलवाल, रविंद्र परमार, सुरेंद्र रावत, दिनेश सेमवाल, सुरजीत पुंडीर, कुसुम भट्ट, रेखा डोभाल, राजेंद्र बिजल्वाण, सुभाष चमोली, रमेश रतूड़ी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें