फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंज्यूड़ गांव के युवक ने किया ग्राउंड एप्पल का सफल उत्पादन

विज्ञापन
चंबा के मंज्यूड़ में संतोष नेगी ने किया ग्राउंड एप्पल का उत्पादन। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
चंबा ब्लॉक के मंज्यूड़ के एक युवक ने ग्राउंड एप्पल की खेती का सफल उत्पादन किया है। यह फल शकरकंद की तरह दिखता है। साथ ही स्वाद में मीठा होता है। बाजार में यह फल दो से ढाई सौ रुपये किलो तक बिकता है, जबकि डायबिटीज, ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी बेहद उपयोगी होता है।
विज्ञापन

चंबा ब्लाक के ग्राम मंज्यूड़ निवासी संतोष नेगी ने इंटरमीडिएट और आईटीआई कर स्वरोजगार के क्षेत्र में हाथ अजमाया है। संतोष ने कृषि, पशुपालन, मशरूम उत्पादन कर अच्छी खासी आय अर्जित कर रहा है, लेकिन अब कृषि विज्ञान केंद्र रानीचौरी के वैज्ञानिकों के सहयोग से ग्राउंड एप्पल की खेती का उत्पादन भी शुरू कर दिया है। संतोष नेगी ने उत्तरकाशी के एक किसान से ग्राउंड एप्पल का बीज लाकर करीब एक नाली भूमि में लगाया है, जिससे अब धीरे-धीरे उत्पादन शुरू हो गया है। संतोष नेगी ने बताया कि ग्राउंड एप्पल जो शकरकंद की तरह दिखता है। साथ ही स्वाद में मीठा होता है। बताया कि एक किलो बीज पर 40 से 50 किलो उत्पादन किया जा रहा है। इस फल का वजन 200 ग्राम से लेकर आधा किलो तक होता है। एक पौधे से लगभग 3 से 5 किलो तक उत्पादन होता है। शुरूआती दौर में अभी तक दो क्विंटल ग्राउंड एप्पल का उत्पादन कर चुका है। बाजार में दो सौ रुपये किलो ग्राउंड एप्पल बिक्री हो रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी वैज्ञानिक आलोक येवले ने बताया कि यह फल दक्षिण अमेरिका के एंडीज पर्वत क्षेत्र में पाई जाती है। इसके कंद/जड़ और पत्तियों के औषधीय गुणों के कारण इसकी खेती का प्रसार न्यूजीलैंड, यूरोप, जापान और अन्य देशों में भी हुआ है, जबकि भारत में हिमाचल और उत्तराखंड राज्य में कम मात्रा में प्रगतिशील किसान इसकी खेती करते हैं। बताया कि टिहरी जिले में संतोष पहला व्यक्ति है कि जिसने ग्राउंड एप्पल का उत्पादन शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें