फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार को मारने के आदेश, शूटर तैनात

Wed, 20 May 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरभक्षी गुलदार के पकड़ में नहीं आने से दहशतजदा ग्रामीणों ने बुधवार को टिहरी-मलेथा-कीर्तिनगर मोटर मार्ग पर जाम लगाते हुए गुलदार को मारने के आदेश जारी करने की मांग की।
विज्ञापन


नरभक्षी गुलदार को पकड़ने के लिए मंगलवार रात शव को पिंजरे में रखने के बाद भी गुलदार पकड़ में नहीं आया। बुधवार सुबह घटनास्थल पर एकत्रित ग्रामीणों के जाम लगाने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम और रेेंज अधिकारी ने शूटर तैनात करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

वहीं देर शाम डीएफओ आरपी मिश्रा ने बताया कि मुख्य वन संरक्षक से गुलदार को मारने की अनुमति दे दी है। शूटर गंभीर सिंह भंडारी को तैनात कर दिया गया है।

सोमवार रात पौखाल नवोदय विद्यालय के पास गुलदार ने खाल-पाली मगरौं निवासी विनोद नेगी (27) पर हमला कर उसे मार दिया था, जिसका अधखाया शव मंगलवार शाम झाड़ियों से बरामद किया गया।
विज्ञापन


गुलदार को पकड़ने के लिए स्थानीय लोगों के दबाव में शव मंगलवार रात पिंजरे में रखा गया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।

बुधवार सुबह बड़ी संख्या मेें घटनास्थल पर एकत्रित ग्रामीणों ने गुलदार को मार गिराने की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर नौ बजे विद्यालय के पास चक्का जाम किया।

मौकेे पर पहुंचे घनसाली एसडीएम जगदीश लाल और रेंज अधिकारी शरत सिंह नेगी ने गुलदार को मारने के आदेश जल्द जारी करवाने का आश्वासन दिया। लेकिन ग्रामीण शीघ्र आदेश जारी करने की मांग पर अड़े रहे।

लोगों का गुस्सा बढ़ता देख एसडीएम और रेंज अधिकारी ने फोन पर डीएफओ से वार्ता करने के बाद बुधवार शाम तक क्षेत्र में शूटर तैनात करने का आश्वासन दिया। उसके बाद ही दोपहर साढ़े 11 बजे जाम खोला गया।

शव का मौके पर ही पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक का देवल घाट में अंतिम संस्कार किया गया। डीएफओ आरपी मिश्रा ने बताया कि शाम पांच बजे क्षेत्र में शूटर और वन कर्मियों को तैनात किया गया है।

जाम लगाने वालों में जबर सिंह, गबर सिंह, बलवीर सिंह, राकेश लाल, प्रेमलाल, शीशपाल, गंभीर सिंह, धनपाल, विजय लिंगवाल, सुंदरा देवी, विस्सी देवी, गुलाबी देवी, नारायण देई देवी, भगवानदेई, राजपाल सहित कई शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें