फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए मिलकर करें प्रयास

विज्ञापन
टिहरी में क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव का स्वागत करते पदाधिकारी। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव माहिम वर्मा ने जिले के भ्रमण कर आगामी समय में होने वाले क्रिकेट गतिविधियों की जानकारी ली। कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण क्रिकेट गतिविधियां प्रभावित रही है। कहा कि क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए सभी लोगों को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिले के भ्रमण पर पहुंचे महासचिव माहिम वर्मा का डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। बुरांसबाडी, बौराड़ी, नई टिहरी, बादशाहीथौल और कोटी कॉलोनी स्टेडियम का निरीक्षण कर क्रिकेट के लिए मैदान की संभावनाएं तलाशी। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के क्रिकेट के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है, लेकिन कोविड संक्रमण से लेकर अन्य कारणों से खास गतिविधियां नहीं हो पा रही है। डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के जिला सचिव राजवीर भंडारी ने बताया कि जिला मुख्यालय में स्थित स्टेडियम खस्ताहाल स्थिति में हैं, जिससे खिलाड़ियों को परेशानियाें से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश महासचिव को जिले की समस्याओं से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने जिले में हो रही क्रिकेट गतिविधियों से रूबरू करवाया। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। इस मौके पर राजपाल मियां, जयेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, अर्जुन नेगी, जसवीर सजवाण, रघुवीर सजवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें