वनाधिकार आंदोलन के प्रणेता और पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय की पहल पर नगर पालिका और जिला पंचायत क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेल में पारंगत करने के लिए शनिवार से टीआरपीएल (टिहरी रूलर प्रीमियर लीग) की शुरूआत हुई। टीआरपीएल 20 टीमें आपस में मैच खेलकर प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगी। शुभारंभ पर लोक गायक किशन महिपाल ने शानदार प्रस्तुति दी।
शनिवार को बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित टिहरी रूलर प्रीमियर लीग का पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय ने शुभारंभ करते हुए टिहरी, चंबा नगर पालिका और चंबा, जाखणीधार जिला पंचायत क्षेत्र की 20 क्रिकेट टीमों को क्रिकेट किट बांटी। कहा कि रविवार (आज) से स्टेडियम में मैच शुरू हो जाएंगे। इसके बाद विधानसभा स्तर पर प्रतियोगिता की जाएगी। कहा कि उन्होंने हमेशा ही टिहरी और उत्तराखंड की भलाई के लिए कार्य किया है। आगे भी उनका अभियान जारी रहेगा। लोक गायक किशन महिपाल और साथी कलाकारों ने शानदार गीतों से कार्यक्रम को यादगार बनाया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रसाद डोभाल ने शिव स्तुति की प्रस्तुति दी। टीआरपीएल के अध्यक्ष अरविंद राणा, असद आलम, भगत सिंह चौहान ने बताया कि टी-20 फॉर्मेट में नॉकआउट लेबल के मैच कराए जाएंगे। आठ जोन से एक-एक टीम क्वालीफाई करेगी। विजेता टीम को 3100 और उपविजेता को 2100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। जोन की क्वालीफाई टीम विधानसभा क्षेत्र स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर विजेता टीम को एक लाख 51 हजार और उपविजेता टीम को एक लाख नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
इस मौके पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, चंबा पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, प्रतापनगर ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, शांति प्रसाद भट्ट,लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, जगदंबा रतूड़ी, सचिन उपाध्याय, कुलदीप पंवार, देवेंद्र नौड़ियाल, लखवीर चौहान, पदम सिंह कुुमाईं, मुर्तजा बेग, दर्शनी रावत, राजेंद्र डोभाल, मीना भट्ट, उर्मिला राणा, अनीता थपलियाल, निर्मला बिजल्वाण, प्रवीन भंडारी, सतीश चमोली, ज्योति प्रसाद भट्ट, आनंद बेलवाल आदि मौजूद थे।