छह मई को लंबगांव-चमियाला-घनसाली सड़क पर मोटर मार्ग के चंगोरा बैंड पर गंगोत्री से केदारनाथ जा रही टैपो ट्रैवलर दुर्घटना पर डीएम ने लोनिवि घनसाली के ईई के जवाब-तलब किया है।
गंगोत्री से केदारनाथ जा रही यात्रियों से भरी टैपो ट्रैवलर छह मई को चंगोरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें महाराष्ट्र के चार यात्रियों की मौत और छह घायल हो गए थे। दुर्घटना के दिन डीएम सोनिका ने मार्ग का निरीक्षण किया था।
डीएम ने सड़क पर सुरक्षात्मक कार्य न करवाए जाने पर लोनिवि घनसाली के ईई डीएल वर्मा से 24 घंटे में जवाब मांगा है। उन्होंने ने लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को सड़क दुर्घटनाओं एवं दैवी आपदाओं के दौरान राहत बचाव के दौरान एअर लिफ्टिंग के लिए हेलीपैड की सूची बनाकर उनका भौतिक निरीक्षण कर जिला कार्यालय एवं संबंधित एसडीएम, सीएम को 108 एंबुलेंस सेवा व अन्य एंबुलेंस को यात्रा को देखते हुए चालू रखने, उनमें जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध करवाने, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एडीबी के एसई को सुरक्षित यातायात के लिए सड़कों के किनारे पौधारोपण, स्पीड ब्रेकर, पैराफिट, क्रास बैरियर, रेडियम लाइट लगवाने के लिखित में निर्देश जारी किए।
उन्होंने 17 अप्रैल को कुमाल्डा सत्यों मार्ग के घौल्याणी गदेरे, 22 अप्रैल को थाना मुनिकीरेती के चौकी व्यासी के पास हुई वाहन दुर्घटना की भी मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं।