चंबा के स्यूटा गांव में मेहंदी में शराब न पिलाने पर प्रमाणपत्र भेंट करते संस्था के कार्यकर्ता।
- फोटो : NEW TEHRI
चंबा ब्लॉक की ग्राम पंचायत स्यूटा में मंजू देवी ने बेटी शिवानी की मेहंदी की रस्म में शराब नहीं परोसी गई। इस पर राड्स संस्था रानीचौरी की ओर से परिवार को प्रशस्तिपत्र और बरातियों को एक समय की पिठाईं (शगुन) भेंट की गई।
राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने बताया कि संस्था शराब के खिलाफ पिछले कई वर्षों से जन जागरूकता अभियान चला रही है। संस्था शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में कॉकटेल का विरोध करने वाले परिवारों को प्रोत्साहन देती है। सोमवार शाम को स्यूटा गांव में शिवानी की मेहंदी की रस्म थी और इस दौरान मेहमानों को शराब नहीं परोसी गई। स्यूटा की प्रधान सुषमा पुंडीर ने कहा की उनकी ग्राम सभा शराब नहीं संस्कार दो की इस मुहिम को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग करेगी। इस मौके पर दुल्हन के पिता युद्धवीर सिंह भंडारी, मामा राजदीप रमोला, महिला मंगल दल अध्यक्ष सीमा देवी, कुंती देवी, रोशनी देवी और कुंभीबाला भट्ट आदि उपस्थित रहे।