फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय से लाइन और खंभों की नहीं हुई मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखणीधार ब्लॉक के ढुंगमंदार क्षेत्र के बिजली की झूलती लाइन लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बारिश के दिनों में कई स्थानों पर बिजली की तार टूट जाने के कारण कई दिनों तक बिजली नहीं रहती है।
विज्ञापन

ढुंगमंदार के कस्तल, मंदार, पिपोला, भटवाड़ा, स्यूरी, गहड़, सारपुल आदि गांव में लंबे समय से जीर्णशीर्ण हो चुकी विद्युत लाइनों और पोल न बदले जाने के कारण आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित होती रहती है। साथ ही लो वोल्टेज की भी समस्या बनी रहती है। प्रधान संगीता रावत, शोभा बड़ोनी, राकेश बगियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकर भट्ट आदि ने बताया कि ऊर्जा निगम से लंबे समय से झूलती विद्युत लाइनों और पोलों को बदलने की मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने विभाग से जल्द क्षेत्र की जर्जर हो चुकी लाइनों व पोल को बदलने की मांग की। इस संबंध में ऊर्जा निगम के ईई राकेश कुमार का कहना है कि अवर अभियंता को आगणन बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं। कहा कि आगणन बनते ही स्वीकृति हेतु शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें