फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर व प्रतापनगर के गांवों में चार दिन से बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर और प्रतापनगर ब्लाक के दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल करना ऊर्जा निगम के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। आठ जनवरी को भारी बर्फबारी होने से बिजली के तार और पोल टूटने से गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। चार दिन से ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत लोग मोमबत्ती और लालटेन के सहारे राते गुजार रहे हैं।
विज्ञापन

जौनपुर ब्लाक के खेड़ा, पापरा, भुयांसारी, किंशु, तेवा, बंगसिल, मौलधार, मुंदनी, दिगोंन मुंगलोड़ी, क्यारी, ख्यार्सी, रौतुकीवेली, अलमस भवान, स्यालसी, फिडोगी, थान, मखडेत, भाल मराड़, आवली, साबली, खट्ट , अगिंडा, मैड, बैट, बानसारी गांवों में पिछले चार दिन से बिजली नहीं है। प्रतापनगर ब्लाक के भदूरा पट्टी के ग्राम लिखवार गांव, बनियाड़ी, सिनवालगांव, उपली रमोली के खंभाखाल, ओनालगांव, मुखमाल गांव, गरवाण गांव, मौहल्या, बैल्डोगी गांवों में भी समस्या बनी हुई है। बिजली नहीं होने से लोगों के मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। ईई राकेश कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन ठीक करने के लिए सभी क्षेत्रों में काम चल रहा है। यदि मौसम सामान्य रहा तो एक-दो दिन में आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें