फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: गुलदार ने छह बकरियां मारी, गांव में दहशत

Sat, 22 Nov 2025 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। ग्राम मथलाऊ में गुलदार ने बीते दिन छह बकरियों को गुलदार ने मार डाला जिससे गांव में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

मथलाऊ निवासी विक्रम सिंह रावत, प्रेम सिंह रावत, सरोपी देवी व प्रताप सिंह रावत की बकरियां शुक्रवार दिन में जंगल चरने गई थी। झाड़ियों के बीच छुपे गुलदार ने अचानक उनकी छह बकरियों को मार डाला। लोगों ने शोर मचाया तब जाकर गुलदार भाग निकला और अन्य बकरियां बच गई। ग्राम प्रधान पुलम सिंह रावत ने वन विभाग ने गांव में पिंजरा और गश्त लगाने की मांग की है।
प्रभावित बकरी पालकों को जल्द मुआवजा देेने की मांग की है। इस संबंध में वन रेंज अधिकारी लतिका उनियाल ने बताया कि जरूरत पड़ी तो क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा। कर्मियों को गश्त में भेजा गया है। प्रभावित परिवारों को मानकों के अनुरूप मुआवजा राशि दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें