फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: गढ़वाली काव्यकृति बौड़िक ऐजा का विमोचन

Thu, 22 Oct 2026 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। चंबा ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज खंडकरी में कार्यरत अंग्रेेजी के प्रवक्ता डाॅ. अंबरीश चंद्र चमोली की गढ़वाली काव्यकृति बौड़िक ऐजा (लौट के आ जाओ) का विमोचन किया गया है। इसमें लोगों को पहाड़ की मिट्टी, संस्कृति और अपनी जड़ों से जुड़ने की भावपूर्ण पुकार है की गई है।
विज्ञापन

पलाम गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य भरत किशोर ने किताब का विमोचन किया गया। साहित्यकार डाॅ अंबरीश ने कहा कि इस कृति में सांस्कृतिक चेतना, प्राकृतिक सौंदर्य, सामाजिक परिवेश और पलायन की पीड़ा को गढ़वाली भाषा में पिरोया गया है। उन्होंने अपनी इस कृति को अपनी मां और मातृभूमि को समर्पित किया है। डाॅ. चमोली हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी के साहित्यकार हैं। इस मौके पर पुरुषोत्तम रणाकोटी, गणेश रतूड़ी, पियूष भट्ट, आदित्य नौटियाल, अशरुपी चमोली, दिनेश कोठियाल और संजय चमोली आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें