फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री रेखा आर्या प्रकरण: कोर्ट के माध्यम से आज फोरेंसिक भेजी जा सकती है ऑडियो, साहू के नेपाल भागने की आशंका

Thu, 22 Oct 2026 08:19 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

त्री रेखा आर्या से जुड़े मामले में एसआईटी ने ऑडियो को फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की न्यायालय संबंधी कार्रवाई पूरी कर ली है। बृहस्पतिवार को ऑडियो भेजा जा सकता है, वहीं पुलिस गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी के लिए साक्ष्य जुटा रही है और उसके नेपाल भागने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंत्री रेखा आर्या मामले में एसआईटी बृहस्पतिवार को ऑडियो को न्यायालय के माध्यम से फॉरेंसिक लैब भेज सकती है। इसके लिए दस्तावेजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। फिलहाल पुलिस गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी के लिए साक्ष्य एकत्र करने में लगी है। बताया जा रहा है कि साहू के नेपाल भागने की भी आशंका है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह मंत्री रेखा आर्या ने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि साहू शादी के बाद से ही उन्हें प्रताड़ित करता आ रहा था। इसके अलावा उनके साथ कई तरह की धोखाधड़ी भी साहू ने की हैं। आरोप है कि साहू ने कंपनी के दस्तावेज पर उनके जाली दस्तावेज कर उनका नाम कंपनी के निदेशक पद से हटा दिया। इसके बाद जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें जातिसूचक शब्द कहकर प्रताड़ित किया। मारपीट की भी कोशिश की गई। इस मामले में पुलिस ने एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में एक 10 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: कांग्रेस नेताओं पर वीडियो गेम बनाकर किसने किया खेल? सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल

एसआईटी ने तीन दिन पहले मंत्री रेखा आर्या के बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि मंत्री ने एसआईटी को उन गिरधारी के कुछ और राज भी बताए हैं। साथ ही यह भी बताया कि जाली दस्तावेज को एसआईटी किन जगहों से बरामद कर सकती है। ऐसे में एसआईटी साक्ष्य जुटाने में लगी है। हालांकि, अभी तक गिरधारी लाल साहू का पता नहीं चल सका है। इसी बीच खबरें यह भी आई हैं कि साहू यूपी के रास्ते नेपाल भाग गया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि एसआईटी गिरधारी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें