फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडूड़ी बने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Thu, 11 May 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में परशुराम खंडूड़ी अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने पराग जैन को 11 मतों से पराजित किया। एसोसिएशन के अन्य पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था। अध्यक्ष पद के लिए सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन


कुल 133 सदस्यों में से 111 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के उपरांत चुनाव अधिकारी जयप्रकाश पांडेय और सहायक चुनाव अधिकारी आनंद सेमल्टी ने अध्यक्ष पद पर परशुराम खंडूड़ी के निर्वाचन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि खंडूड़ी को 60 वोट और पराग जैन को 49 मत मिले। दो सदस्यों के मत अवैध पाए गए। 

उपाध्यक्ष पद पर  विवेक बधानी, सचिव पद पर रविंद्र सेमवाल,  कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, सह सचिव राजपाल मियां और ऑडिटर पद पर संदीप जोशी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। नव निर्वाचित अध्यक्ष खंडूड़ी ने कहा कि कार्यकारिणी और वरिष्ठ लोगों के सहयोग से सदस्यों की समस्याओं को हल  करने का प्रयास करेंगे। बार और बेंच में आपसी समन्वय को और मजबृूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें