फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनसाली-केदारनाथ मार्ग हुआ अवरुद्ध

Wed, 10 May 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी/घनसाली
विज्ञापन
घनसाली के भौंसवाड़ा में बारिश के मलबे से बंद हुई सड़क को खुलवाने में लगी जेसीबी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बुधवार शाम को मौसम के अचानक करवट बदलने से टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। घनसाली-केदारनाथ मोटर मार्ग पर भैसवाडा गदेरे से सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आने से आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान सड़क मार्ग के दोनों तरफ से दर्जनों यात्री वाहन फंसे रहे। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से मटर, आडू, सेब और नाशपाती के फलदार पौधों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


घनसाली-केदारनाथ मोटर मार्ग पर बारिश से शाम साढ़े तीन बजे के लगभग भैसवाड़ा गदेरे से सड़क मार्ग पर भारी मलबा जमा हो गया। इससे वाहन वहां से आर-पार नहीं हो पाए। यात्रियों को बारिश बंद होने का इंतजार करना पड़ा। बारिश बंद होती ही चार बजे के करीब लोनिवि की जेसीबी मलबा साफ करने पहुंची।

मलबा साफ होने के बाद वहां फंसे तीर्थयात्री अपने गतंव्य को रवाना हुए। टिहरी जिले के भिलंगना, प्रतानगर और थौलधार ब्लॉक में आधे घंटे तक ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश होने के बाद लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की, लेकिन ओलावृष्टि से खेतों में तैयार हो रही मटर की फसल, आडू, सेब तथा नाशपाती के फलदार पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। फलदार पेड़ इन दिनों फूलों से लकदक बने हुए है। ओलावृष्टि से पेड़ों से फूल जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें