फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बोल बम के जयकारों के साथ भूटगांव से कांवड़ यात्रा रवाना

Sat, 08 Aug 2026 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत द्वारिकापुरी (भूटगांव) से शनिवार को पौराणिक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ के बाद कांवड़ यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना हुई। गंगाजल लेने निकली यात्रा के दौरान भूटगांव में बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। महिलाओं और बच्चों ने भी पीले वस्त्र धारण कर यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन

यात्रा रवाना होने से पहले पौराणिक शिव मंदिर और गौरा माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान देवता का पश्वा भी अवतरित हुआ। श्रद्धालुओं ने पश्वा से आशीर्वाद लिया और यात्रा के सफल होने की कामना की। कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालु देहरादून के घंटाघर पहुंचकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए हरिद्वार रवाना होंगे। हरिद्वार से गंगाजल लेकर 10 अगस्त को द्वारिकापुरी (भूटगांव) लौटेंगे। गांव पहुंचने के बाद उसी दिन पौराणिक शिव मंदिर में गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि कांवड़ यात्रा धार्मिक आस्था के साथ सामूहिक सहभागिता और भाईचारे का भी अवसर है।
विज्ञापन

इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष बचन सिंह, सुल्तान सिंह चौहान, सरदार सिंह, संसार सिंह, राजेंद्र चौहान, किशन सिंह, गंभीर सिंह, संदीप चौहान, महिपाल सिंह, जयवीर रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें