फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बनकर तैयार हो जाएगी के-ब्लाक की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
आंचल डेयरी-मोलधार-बौराड़ी मार्ग पर के-ब्लाक में क्षतिग्रस्त पुश्ते के मरम्मत में अभी डेढ़ माह का और वक्त लगेगा। सड़क पूरी तरह ठीक होने तक एच ब्लाक, जे ब्लाक, एल ब्लाक, एम ब्लाक मोहल्ले के लोगों को बौराड़ी आवागमन के लिए आंचल डेयरी होते हुए पोस्टआफिस मार्ग का सहारा लेकर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

नई टिहरी-आंचल डेयरी-बौराड़ी मार्ग पर के-ब्लाक के समीप 27 सितंबर को सड़क का पुश्ता बारिश से टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया था। उक्त स्थान पर सड़क का लगभग 50 मीटर पुश्ता टूटा हुआ है। पुश्ते का मरम्मत होने तक लोनिवि ने यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया था। यह मार्ग जे, एम, एच, एल ब्लाक के लोगों का बौराड़ी बाजार जाने का मुख्य मार्ग है। यही नहीं मार्ग बंद होने से छात्रों को तीन से चार किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर पोस्ट ऑफिस रोड से मोलधार, बौराड़ी और ढुुंगीधार तक जाना पड़ रहा है।
होटल मैनेजमेंट संस्थान, आंचल डेयरी, वन विकास निगम डिपो कार्यालय इसी क्षेत्र में है। मार्ग का पुश्ता टूटने से इन कार्यालयों के कर्मियों को भी दिक्कत हो रही है। क्षतिग्रस्त पुश्ते के निर्माण को बीते दिसंबर में मंडलायुक्त ने आपदा के तहत 37 लाख की धनराशि जारी की थी। लोनिवि के ईई केएस नेगी ने बताया कि मार्च अंत तक पुश्ता बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें