फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: स्कूल भवन, पुलिया निर्माण और मोबाइल टावर लगाने के मुद्दे छाए

Mon, 05 May 2025 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूसीसी का बेहतर क्रियान्वयन करने वाले अधिकारियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

नई टिहरी। डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में स्कूल भवन का मरम्मत करने, पैदल पुलिया निर्माण करने, मोबाइल टावर का निर्माण कार्य बंद करने के मुद्दे प्रमुखता से छाए रहे। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
ग्राम देवरी मल्ली चंबा निवासी प्रभा देवी ने एक व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाया है। जौनपुर विकास मंच की ओर से वांडाचक जूनियर हाईस्कूल के भवन का पुनर्निर्माण करने की मांग की गई। डीएम ने डीईओ बेसिक को जांच कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा। सारागाड-घेराचक-डांगासारी-घुत्तू मोटर मार्ग पर दो छोटी पुलिया बनाने की मांग की।
विज्ञापन

मामले में डीएम ने लोनिवि थत्यूड़ के ईई को मौके का निरीक्षण कर आख्या देने को कहा। हड़म मल्ला गांव निवासी कृष्णानंद कोठारी ने उनकी निजी भूमि पर लगाए जा रहे मोबाइल टावर का कार्य कुछ लोगों की ओर से रुकवाने की शिकायत की, जिस पर एसडीएम को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने को कहा। गुलाबनगर तपोवन निवासी पुष्पा सजवाण ने अपने घर के पास बने फ्लैट का अवैध निर्माण करने, पार्किंग में आने-जाने वालों द्वारा कूड़ा कचरा उनके खेत में फेंके जाने की शिकायत की।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम नरेंद्रनगर को जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन को लेकर बेहतर कार्य करने पर डीपीआरओ एमएम खान, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी सीमा रानी, सब-रजिस्ट्रार विजय पाल, वीरेंद्र सिंह चौहान व सुनील राणा को सम्मानित किया गया। बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, आईएएस प्रशिक्षु स्नेहिल कुंवर सिंह, एडीएम एके पांडेय, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, पीडी डीआरडीए पीएस चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें