फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जिला गंगा प्लान की देखरेख करने के दिए निर्देश

Wed, 28 Jan 2026 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला स्तरीय गंगा समिति की बैठक में गंगा संरक्षण और स्वच्छता की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम नितिका खंडेलवाल ने डीएफओ को जिला गंगा प्लान की देखरेख करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने जल संस्थान के ईई और डीपीओ नमामि गंगे को निर्देशित करते हुए कहा कि जीआईएस और संबंधित तकनीकी टीम के साथ समन्वय स्थापित कर सभी हितधारक विभागों और वर्किंग एजेंसियों के सहयोग से जिला गंगा योजना तैयार करने के लिए एक कार्यशाला आयोजित करें।
पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता संदीप कश्यप ने शहरी क्षेत्र में सीवेज उत्पादन एवं एसटीपी उपचार क्षमता के बीच अंतर को कम करने की कार्ययोजना की जानकारी दी। डीपीओ नमामि गंगे परियोजना अरुण उनियाल ने परियोजना प्रबंधक, निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा) श्रीनगर से प्राप्त रिपोर्ट के हवाले से बताया कि देवप्रयाग में 200 मीटर सीवर लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है, जिससे 17 घरों को जोड़ा जाना प्रस्तावित है। बैठक में डीएफओ पुनीत तोमर और ईओ वासुदेव डंगवाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें