फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता में पंजीकरण की जानकारी दी

Wed, 24 Sep 2025 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नई टिहरी। टीएचडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी भागीरथीपुरम में इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता के पंजीकरण और जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला सेवा योजन अधिकारी लक्ष्मी यादव, संस्थान के निदेशक डॉ. शरद कुमार प्रधान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निदेशक डॉ. प्रधान ने कहा कि यह मंच युवाओं को भविष्य निर्माण की दिशा में मददगार होगा।
विज्ञापन

प्रतिभागियों की आयु सीमा अधिकांश कौशलों के लिए 16 से 21 वर्ष, कुछ विशेष कौशलों के लिए 16 से 24 वर्ष तय की गई है। पिछले वर्ष फ्रांस के ल्योन शहर में आयोजित विश्व प्रतियोगिता में भारत ने 13वां स्थान हासिल किया था। वर्ष 2019 में उत्तराखंड के दिनेशपुर आईटीआई के छात्र ने पेंटिंग कौशल में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ अक्तूबर के प्रथम सप्ताह से होगा। छात्र-छात्राएं सिद्धि पोर्टल के माध्यम से बढ़ईगिरी, ग्राफिक डिजाइन, वेब तकनीक, रोबोट प्रणाली, भोजनालय सेवा, वाहन मरम्मत और बादल संगणना कौशलों में पंजीकरण कर सकते हैं। शीर्ष तीन विजेताओं को चीन में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें