फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: धनोल्टी को जिला विकास प्राधिकरण से बाहर करने की मांग

Wed, 24 Sep 2025 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण और टैक्स में व्यापारियों को राहत देने की लगाई गुहार
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। धनोल्टी ग्राम पंचायत को जिला विकास प्राधिकरण के दायरे से बाहर रखने, व्यापारियों को टैक्स में राहत देने समेत स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर धनोल्टी से जिला मुख्यालय पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने डीएम नितिका खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण से भेंट की।
जिला पंचायत सदस्य दीक्षा नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनवीर नेगी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को बताया कि धनोल्टी पर्यटन नगरी है। जहां हर साल हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। इसके बावजूद वहां के व्यापारी और स्थानीय लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत धनोल्टी के व्यापारियों से भारी-भरकम टैक्स वसूल रही है। कई व्यापारियों को टैक्स को लेकर नोटिस भी जारी किए गए हैं। इस वर्ष आपदा के कारण पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हुआ जिससे व्यापारियों की आजीविका संकट में पड़ गई है। ऐसे हालात में व्यापारियों को टैक्स में राहत दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत धनोल्टी को जिला विकास प्राधिकरण में शामिल करने से ग्रामीणों और होटल व्यवसायियों को निर्माण कार्यों के लिए लगातार प्राधिकरण कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। व्यापारियों और ग्रामीणों ने धनोल्टी में कूड़ा निस्तारण को सबसे बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि कूड़ा डालने या निस्तारण के लिए कोई तय जगह नहीं है। इससे नगर की साफ-सफाई और पर्यावरण प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने धनोल्टी मेें कूड़ा निस्तारण की दीर्घकालिक योजना बनाए जाने की मांग की। डीएम व जिला पंचायत अध्यक्ष ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर विपुल बेलवाल, नैन सिंह बेलवाल, राजेश गुसाईं, एलम पंवार, कुलदीप नेगी, राहुल बेलवाल, दीपक गुसाईं, जितेंद्र बेलवाल, विपिन ममगाईं, बेताल गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें